छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे मोदी सरकार के तीन मंत्री, केंद्रीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और S P सिंह बघेल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। तीनों कल रायपुर पहुंचेंगे । केंद्रीय मंत्रियों का ये दौरा प्रदेश में चल रही केंद्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा करना है।

 



इसके साथ ही दोनों नेता पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव के पहले दो मंत्रियों का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन काफी खराब था, ऐसे में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि इस बार कोई कोर कसर ना छोड़ी जाए।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व एमपी और छत्तीसगढ़ में विशेष ध्यान दे रहा है। दो दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने एमपी का दो दिनों का दौरा किया था।

भले ही केंद्रीय मंत्रियों के दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के रूप में पेश किया जा रहा हो लेकिन हकीकत इससे अलग है..केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू उसी रिसोर्ट में ठहरे हैं, जहां हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को रुकवाया गया है, क्या ये महज इत्तेफाक है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में शीर्ष नेतृत्व लगातार अपने प्रतिनिधि भेज रहा है, जो कायकर्ताओं और नेताओं से मिल रहे हैं ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़ में पार्टी की जमीन को मजबूत करने के उपाय खोज रहा है, नेताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है, कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया जा रहा है । बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य है।

कहा जा सकता है कि सत्ता वापसी के लिए बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व बेहद गंभीर है, और स्थानीय नेताओं को रणनीतिक स्तर पर विपरीत हालात से निपटने और माहौल की मार्केटिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!