कुआं ले रहा जान, तीन लोगों की मौत से फैली सनसनी, एक की हालत गंभीर… जानिए वजह….

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित बरबाबाद गांव में सुबह एक कुंए की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी



देवरी थाने के प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह बरबाबाद गांव में एक गहरे कुंए की सफाई की जा रही थी, तभी जहरीली गैस के रिसाव से वहां काम कर रहे सभी चार मजदूर बेहोश हो गए।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

चौधरी के मुताबिक, आसपास के लोग मजदूरों को अस्पताल ले जा पाते, इससे पहले ही तीन ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य को इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि चौथा मजदूर अभी भी बेहोश है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चौधरी के अनुसार, हादसे में मारे गए तीनों मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

error: Content is protected !!