भारत बंद : जांजगीर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चन्देल और भाजपा नेताओं ने दुकानदारों से भारत बंद को समर्थन देने का आव्हान किया, मुख्यमार्ग में निकले भाजपा नेता

जांजगीर-चाम्पा. राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले में भी भारत बंद का मिला-जुला असर दिखा. जिला मुख्यालय जांजगीर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चन्देल और अन्य भाजपा नेताओं ने दुकानदारों से भारत बंद के तहत दुकानें बंद करने का आव्हान किया.

 



यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कन्हैया को न्याय दिलाने की मांग की. इस दौरान भाजपा नेताओं ने नैला स्टेशन के पास से दुकानदारों को दुकानें बंद करने आव्हान किया, जिसके बाद भाजपा नेता, मुख्य मार्ग से नेताजी चौक और कचहरी चौक तक पहुंचे. इस दौरान दुकानदारों ने दुकानें बन्दकर समर्थन किया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इस मौके पर लीलाधर सुल्तानिया, अमर सुल्तानिया, मनमथ शर्मा, संजय शर्मा, आशुतोष गोस्वामी, विवेका गोपाल, हितेश यादव, विकास शर्मा, राहुल सेन, जितेंद्र देवांगन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!