Google पर भूलकर भी न करें ये चीजें सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

आजकल छोटी से बड़ी चीजों की जानकारी के लिए इंसान गूगल पर सर्च करने लगता है। लेकिन गूगल सर्च हर बार सेफ नहीं होता है। कई बार इसकी वजह से आप जेल भी पहुंच सकते हैं। वहीं कई बार शर्मिंदा होने की नौबत भी आ सकती है। क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो किसी भी जानकारी के लिए Google को अपना गुरु मानते हैं। यदि आप हर छोटी बड़ी चीज को जानने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं।



कुछ भी सर्च करने के पहले उसके बारे में विचार नहीं करते हैं, तो मुसीबत में फंस सकते हैं। गूगल पर कुछ भी सर्च करना अपने पैरें पर कुल्हाड़ी मारना जैसा है।

माना कि कोई शख्स गूगल पर बम बनाने या फिर घर पर बंदूक तैयार करने का तरीका सर्च कर रहा हो, ऐसे में उस शख्स का मुसीबत में पड़ना लाजमी है। इससे आप तुरंत की सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आ जाएंगे और आप पर कार्रवाई की जा सकती है।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

भले ही आपने सर्च महज मनोरंजन के लिए किया हो, लेकिन यह आपके लिए निश्चित तौर पर मुसीबत बन सकता है। इसलिए हमारी सलाह रहेगी कि आप इस तरह के टर्म्स को सर्च ना ही करें।

टर्म्स जिससे शर्मिंदा होना पड़े

हमारा मानना है कि आपको ऐसे टर्म्स भी सर्च करने से बचना चाहिए, जो आपको शर्मिंदा कर सकते हैं। आपके द्वारा सर्च की गई ऐसी भी कुछ चीजें हैं, जो आपको जेल के दरवाजें तक पहुंचा सकती हैं। तो हम आपको बतातो हैं ऐसे कुछ टर्म्स, जिनके बारे में आपको गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

मेडिकल एडवाइज

मेडिकल एडवाइज के लिए आपको गूगल का सहारा नहीं लेना चाहिए। इससे आप जेल तो नहीं जाएंगे, लेकिन हॉस्पिटल जरुर पहुंच सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि गूगल के सहारे दवा लेने के बजाय पर आप किसी डॉक्टर से संपर्क करें। हम सभी जानते हैं कि गूगल आपके सर्च पैटर्न पर ऐड्स दिखाता है। इसलिए अब आप कुछ ऐसा सर्च न कर लें, जिससे जुड़े ऐड्स आपके फोन पर नजर आएं और शर्मिंदा होना पड़े।

पॉर्न

वैसे तो भारत में तमाम पॉर्न साइट को ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन चाइल्ड पॉर्नोग्राफी ऐसा टर्म है, जो आपको जेल की दहलीज पर पहुंचा सकता है। गूगल पर इस तरह के टर्म गलती से भी सर्च ना करें। नहीं तो यहां आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

error: Content is protected !!