Ek Villain Returns: 80 करोड़ के बजट से बनी है ‘एक विलेन रिटर्न्स’, जानें पहले दिन कैसी हो सकती है फिल्म की कमाई…

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज को तैयार है।

 



 

29 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है। तकरीबन 8 वर्षों के बाद फिल्म एक विलेन का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। फिल्म एक विलेन जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी तब इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख को मुख्य भूमिका में देखा गया था जबकि इस बार जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आएंगी।

 

 

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘एक विलेन रिटर्न्स’ 70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में पहले दिन तकरीबन 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद ही इस फिल्म की अच्छी शुरुआत मानी जाएगी। मेकर्स के सामने हालिया दौर में ये बड़ी चुनौती है कि फिल्म पहले दिन 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग कैसे दे। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन में पूरी जान लगा दी है ताकि फिल्म बजट के अनुरूप पहले दिन कमाई कर ले।
फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में भी दर्शकों को सस्पेंस के साथ ही जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा, बावजूद इसके जानकार 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग को लेकर बहुत सकारात्मक नजर नहीं आ रहे हैं। अनुमान के मुताबिक ये फिल्म 5 से 6 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। समीक्षाएं अच्छी मिलीं तो वीकेंड पर कमाई में इजाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

हिंदी फिल्मों की हालत बुरी
साल 2022 हिंदी फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा है। 7 महीने पूरे होने को हैं और गिनी चुनी फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शक बटोरे हैं। अधिकांश बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई हैं। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, रणबीर कपूर की शमशेरा इसके ताजा उदाहरण हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!