मोदी सरकार की इस योजना में हर महीने म‍िलेंगे 5000, 4 करोड़ लोगों ने कराया रज‍िस्‍ट्रेशन

Atal Pension Yojana: हर इंसान का सपना होता है बुढ़ापे में सुकून भरी ज‍िंदगी जीना. घर से लेकर बाहर तक सब काम सेटल हो और खर्च के ल‍िए क‍िसी तरह की च‍िंता न हो. अगर आप भी ऐसी ही लाइफ चाहते हैं तो अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojna) आपके काम आ सकती है.



 

 

रिटायरमेंट (Retirement) के बाद सिक्योर लाइफ की चाहत रखने वाले Atal Pension Yojna में न‍िवेश कर सकते हैं. यहां न‍िवेश करने से आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन म‍िल सकती है.

 

 

इस साल एक करोड़ लोगों ने खुलवाया अकाउंट
अब तक इस योजना से 4 करोड़ से ज्‍यादा सब्सक्राइबर्स (Subscribers) जुड़ चुके हैं. योजना से जुड़ने वालों के आंकड़े साल दर साल बढ़ रहे हैं. पेंशन फंड नियामक (PFRDA) के अनुसार फाइनेंश‍िय ईयर 2021-22 में 99 लाख से ज्यादा (करीब 1 करोड़) लोगों ने APY अकाउंट खुलवाया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

 

 

4 करोड़ से पार पहुंची सब्सक्राइबर्स की संख्या
इसके बाद 31 मार्च 2022 तक योजना के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 4.01 करोड़ पहुंच गई है. आपको बता दें इस योजना को सरकार की तरफ से 2015 में लॉन्‍च क‍िया गया था. 2018-19 में इस योजना से 70 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े थे. इसके बाद 2020-21 में योजना से 79 लाख लोग जुड़े. अब 2021-22 में योजना से जुड़ने वालों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो गया है.

 

 

क‍िसके ल‍िए फायदेमंद है योजना
मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर शुरू क‍िया था. लेकिन बाद में इसमें बदलाव क‍िया गया और अब 18 से 40 साल तक का कोई भी भारतीय नागरिक इसमें रज‍िस्‍ट्रेशन करा सकता है. आप अटल पेंशन योजना से बैंक या पोस्‍ट ऑफ‍िस के खाते के माध्‍यम से जुड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर, रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

 

 

हर महीने 5000 रुपये की पेंशन
इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाता है. इसमें आपको क‍ितना न‍िवेश करना है, आपकी उम्र पर न‍िर्भर करता है. APY में हर महीने आपको कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन म‍िलती है.

 

 

हर महीने जमा करने होंगे इतने रुपये
इस योजना में ज‍ितनी जल्‍दी न‍िवेश शुरू कर देते हैं आपको उतना ही ज्‍यादा फायदा होगा. 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ने के ल‍िए आपको 60 साल की उम्र तक हर महीने 210 रुपये जमा करने हैं. इससे आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये म‍िलेंगे. इसी तरह 1000 रुपये की पेंशन के लिए 42 रुपये, 2000 रुपये मंथली की पेंशन के लिए 84 रुपये, 3000 रुपये की पेंशन के ल‍िए 126 रुपये और 4000 रुपये की पेंशन के लिए 168 रुपये हर महीने जमा करने होंगे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

error: Content is protected !!