Janjgir Big News : नगर पंचायत बलौदा में फिर मिले डायरिया के 7 मरीज, अब तक 45 मरीज मिले, 3 मरीज बलौदा के अस्पताल में भर्ती, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, PHE के कर्मचारियों ने पेयजल का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा

हरीश साहू
जांजगीर-बलौदा. बलौदा नगर पंचायत के अलग-अलग 7 वार्डों में डायरिया का प्रकोप बना हुआ है. हफ्ते भर से यह समस्या बनी हुई है. यहां 7 नए मरीज मिले हैं और बलौदा में डायरिया मरीजों की संख्या 45 हो गई है. 3 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. मरीजों की संख्या बढ़ते देख प्रशासन अलर्ट मोड में है और स्वास्थ्य अमला के द्वारा वार्डों में घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है.PHE की टीम ने बलौदा के कई वार्डों में जाकर 10 घरों से पेयजल का सैम्पल लिया है. पेयजल की रिपोर्ट 24 से 48 घण्टे के भीतर आएगी, इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि पेयजल में क्या खराबी है. इतना जरूर है कि बलौदा में पेयजल की वजह से ही अलग-अलग वार्डों में डायरिया फैल रहा है, क्योंकि पानी सप्लाई के लिए लगाई गई पाइप में कई जगह लीकेज मिले हैं.बलौदा में पहले 4 वार्डों में ही डायरिया का प्रकोप था, अब डायरिया ने 7 वार्डों में पैर पसार लिया है. यहां वार्ड 3, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 में डायरिया फैला है, जिसमें वार्ड 3, 7 और 10 में ज्यादा समस्या है. डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड में है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

बलौदा बीएमओ डॉ. श्रीकेश गुप्ता का कहना है कि मरीजों को दवाई दी जा रही है. लोगों को गरम भोजन खाने और पानी उबालकर पीने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि सभी मरीज, हेल्थ टीम की निगरानी में हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!