Janjgir Big News : स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य से बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट, मारपीट का Video सोशल मीडिया में वायरल, शिवरीनारायण पुलिस ने दर्ज की FIR

जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सरस्वती शिशुमंदिर के प्रधानाचार्य को 2 छात्रों ने बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिसके बाद अन्य शिक्षकों के बीच-बचाव से छात्रों की चंगुल से छूटकर भागे प्रधानाचार्य ने खुद को कमरे मेें बंदकर अपना बचाव किया. एक शिक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाईल पर विडियो भी बना लिया, जो कि सुबूत के तौर पर थाने में प्रस्तुत किया गया है. पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. मारपीट करने वाले दोनों छात्र सगे भाई हैं.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वती शिशु मंदिर लोहर्सी के प्रधानाचार्य ईश्वरी प्रसाद कश्यप ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि विद्यालय में पढाई करने वाले दोनों छात्रों ने स्कूल परिसर में ही उनकी बेल्ट और लात घूंसो से पिटाई कर दी. दोनों छात्र सगे भाई हैं. अन्य शिक्षकों के बीच बचाव के बाद वे दोनों के चंगुल से भागे और कमेरे बंद होकर खुद को बचाया. एक शिक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाईल पर विडियो भी बना लिया, जो कि सुबूत के तौर पर थाने में प्रस्तुत किया गया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

KhabarCGNews ( देखिए सभी खबर )

चोरी की 9 बाइक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, प्रदेश के इन जिलों से हुई थी चोरी… चाम्पा SDOP ने कहा… देखिए पूरी खबर… Video??

चाम्पा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, SDM, SDOP, तहसीलदार और TI रहे मौजूद. Video??

शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पहुंचा जेल, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई. Video??

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!