Janjgir Big News : शराब तस्कर से रुपये लेने के आरोप के बाद दोनों आरक्षक पुलिस लाइन भेजे गए, SDOP करेंगे मामले की जांच, 3 दिनों में रिपोर्ट देने कहा गया

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाने में पदस्थ 2 आरक्षकों पदुम कश्यप और मान सिंह पर शराब तस्कर से रुपये लेने के आरोप के बाद दोनों आरक्षकों को एसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस लाइन भेज दिया है. साथ ही, डभरा एसडीओपी बीएस खूंटिया को 3 दिनों के बाद जांच प्रतिवेदन देने को कहा गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, बिर्रा थाना क्षेत्र में आरक्षकों पदुम कश्यप और मान सिंह ने 20 लीटर शराब पकड़ा, लेकिन कार्रवाई नहीं की. इसके एवज में 22 हजार 5 सौ रुपये लेने के आरोप के बाद एसपी ने दोनों आरक्षकों को पुलिस लाइन भेजने का आदेश जारी किया है, वहीं डभरा एसडीओपी को जांच कर दस्तावेजों के साथ जांच रिपोर्ट 3 दिनों में देने को कहा गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

error: Content is protected !!