Janjgir Follow-up News : महानदी में बहे युवक का 24 घण्टे बाद भी पता नहीं चला, तलाश करने SDRF की टीम भी पहुंची, आज फिर शुरू की गई सर्चिंग…

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के देवरीमठ गांव में महानदी में नहाने गया युवक बह गया है, जिसका 24 घण्टे बाद भी महानदी में बहे युवक का पता नहीं चला है. मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है. कल गोताखोरों की टीम ने तलाश की, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंच गई है. महानदी में आज फिर से युवक की सर्चिंग शुरू की गई है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : प्रदेश के सर्वांगीण विकास वाला बजट, जनकल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : गगन जयपुरिया

हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि देवरीमठ गांव के 32 वर्षीय युवक मनोज कुर्रे, कल सुबह 7 बजे नहाने गया था. यहां नहाते वक्त युवक, महानदी में बह गया. सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम पहुंची थी और गोताखोर की टीम को बुलाया गया था. गोताखोर की टीम ने तलाश की, लेकिन जब युवक का पता नहीं चला तो SDRF की टीम को भी बुलाया गया है. देर शाम तक सर्चिग चली, लेकिन महानदी में बहे युवक का कुछ पता नहीं चला है. पुलिस टीम मौके पर है. आज फिर से युवक की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : पामगढ़ में गूंजा संदेश, 'Run Youth, Shine Youth', युवाओं में दिखा गजब उत्साह...

error: Content is protected !!