Janjgir Follow-up News : नहाने गया युवक महानदी में बहा, 15 घंटे बाद भी पता नहीं चला, गोताखोरों ने की तलाश, बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंची, सुबह फिर शुरू होगी तलाश

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के देवरीमठ गांव में महानदी में नहाने गया युवक बह गया है, जिसका 15 घण्टे बाद भी महानदी में बहे युवक का पता नहीं चला है. मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है. गोताखोरों की टीम ने तलाश की, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला. बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंच गई है. मंगलवार सुबह से फिर युवक की सर्चिंग शुरू की जाएगी.



इसे भी पढ़े -  Durg Big News : बीकॉम फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अंग्रेजी पेपर की परीक्षा तिथि बदली...

हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि देवरीमठ गांव के 32 वर्षीय युवक मनोज कुर्रे, सुबह 7 बजे नहाने गया था. यहां नहाते वक्त युवक, महानदी में बह गया. सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम पहुंची थी और गोताखोर की टीम को बुलाया गया था. गोताखोर की टीम ने तलाश की, लेकिन जब युवक का पता नहीं चला तो SDRF की टीम को भी बुलाया गया है. देर शाम तक सर्चिग चली, लेकिन महानदी में बहे युवक का कुछ पता नहीं चला है. पुलिस टीम मौके पर है. सुबह फिर से तलाश की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!