Janjgir News : जैजैपुर विधायक के घर में चोरी का मामला, विधायक के समर्थकों ने एसपी के नाम जैजैपुर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, जमकर की नारेबाजी, जैजैपुर में TI पोस्टिंग की मांग, चोरी का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के घर में हुई चोरी के मामले को लेकर समर्थकों ने मुख्य मार्ग पर रैली निकालकर थाना परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए एसपी के नाम जैजैपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है. जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने विधानसभा के मानसून सत्र में खुद के घर और क्षेत्र में हो रही चोरी का मुद्दा उठाया है, लेकिन चोरों का कोई सुराग 5 दिनों बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी है.

 



समर्थकों ने ज्ञापन में कहा है कि चोरों को जैजैपुर पुलिस का जरा भी डर नहीं है. विधायक के घर के साथ ही क्षेत्र में हुई समस्त चोरी का खुलासा पुलिस जल्द करे. ज्ञापन में यह भी लिखा गया है कि शराब तस्करों के साथ पुलिस की सांठ-गांठ है. जैजैपुर थाने में काफी लंबे समय से उप निरीक्षक पदस्थ है, उसके स्थान पर निरीक्षक की पदस्थापना की जाए.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

आपको बता दें, जैजैपुर में विधायक केशव चन्द्रा के घर में 19-20 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने 2 लाख 15 हजार नगद और साढ़े 6 लाख के जेवरात की चोरी की थी. घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

मामले में एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में सक्ती SDOP और डभरा SDOP समेत कई थानों के प्रभारी के साथ अलग-अलग 5 टीम बनाई गई है, जिसमें 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं, लेकिन 5 दिन बाद भी चोरों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है, जिसके बाद लोगों में जैजैपुर पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!