Janjgir Police Action : जुआ खेलते 2 जुआरी पकड़ाए, 4500 रूपये एवं 52 ताशपत्ती जब्त, पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने जुआ खेलते दो जुआरी को पकड़ा है और जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरिया गांव के सोन नदी के पास कुछ जुआरी जुआ खेल रहे है जिसके बाद मौके पर पुलिस ने घेरा बंदी कर पर दबिस दी और जुआ खेलते दो जुआरी को पकड़ा है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

पूछताछ में एक जुआरी खेमराज केंवट पिता भुनेश्वर केंवट निवासी हसौद थाना क्षेत्र के डोटमा एवं दूसरा जुआरी सागर यादव पिता जम्मूलाल यादव निवासी जैजैपुर का बताया है.

पुलिस ने जुआरी के पास से 4500 रूपये एवं 52 ताशपत्ती जब्त किया है और जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!