Janjgir Swami Atmanand School : नगर पंचायत अड़भार में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छात्र-छात्राओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

जांजगीर-चाम्पा. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अड़भार में पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरु हो गया है.

 



मालखरौदा ब्लॉक की नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अड़भार में पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो गया है. ऑनलाइन आवेदन के पश्चात उसकी कॉपी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अड़भार में जमा करना है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

उन्होंने बताया कि पहली से 12वीं तक की कक्षा में प्रत्येक कक्षा में 50 विद्यार्थी को भर्ती लेना है. प्रत्येक कक्षा में 25 बालक एवं 25 बालिका को भर्ती प्रवेश मिलेगा.

साथ ही, उन्होंने अड़भार में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं चंद्रपुर क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!