JanjgirChampa FollowUp : एसपी विजय अग्रवाल से मिलने जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा एसपी ऑफिस पहुंचे, अपने घर में हुई चोरी के मामले में बातचीत की

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर में विधायक केशव चन्द्रा के घर में हुई चोरी के मामले में 9 दिन बाद भी चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. अभी तक चोरी करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. इसी संबंध में जानकारी लेने विधायक केशव चन्द्रा, एसपी विजय अग्रवाल से मिलने पहुंचे.

 



विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि अभी तक किसी प्रकार की सुराग या जानकारी पुलिस विभाग के द्वारा नहीं दी गई है. अभी तक चोर नहीं पकड़ाये हैं और इसी तारतम्य में एसपी ऑफिस आकर एसपी विजय अग्रवाल से मुकालात हुई है. केशव चन्द्रा ने कहा है कि विधायक के घर में चोरी हुई है और इतने दिन बीत जाने के बाद भी चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है तो क्षेत्र के लोग सशंकित, दशहत में है. उसके बाद भी लगातार रोज इस तरह की घटना हो रही है तो कहीं ना कहीं पुलिस का जो डर, भय है, वहीं पुलिस की निश्चित रूप से निगरानी कमजोर है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!