JanjgirChampa Murder : घर में शराब पीकर पत्नी से मारपीट करना पति को पड़ा महंगा, पत्नी ने पति की हत्या की, पुलिस मौके पर

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के घठोली चौक के पास घर में शराब पीकर पति ने पत्नी से मारपीट की और पत्नी को चाकू दिखाने लगा तो पत्नी ने पति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. घटना की सूचना खुद आरोपी पत्नी ने डायल 112 को दी, जिसके बाद चाम्पा पुलिस मौके पर है.



घठोली चौक के पास रहने वाले 33 वर्षीय विजय सूर्यवंशी, शराब पीने का आदी था और शराब पीकर पत्नी, बच्चे से अक्सर विवाद करता था. आज भी सुबह विवाद हुआ तो विजय को परिजन ने समझाया था, लेकिन शाम को विजय सूर्यवंशी, फिर शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी फ़ोटो बाई से मारपीट की. इस दौरान पति विजय ने चाकू दिखाया तो पत्नी फ़ोटो बाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे पति गम्भीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : हसदेव नदी में पुल के नीचे युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच...

इसके बाद पत्नी फ़ोटो बाई ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी और पुलिस ने पति विजय को चाम्पा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया. दूसरी ओर, पति की पिटाई से पत्नी को भी चोट आई है, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer : 1 एसआई, 2 एएसआई सहित 10 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश... देखिए सूची

आरोपी पत्नी को पुलिस की निगरानी में रखा गया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है. पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कल मंगलवार को सुबह होगी. फिलहाल, घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है और पुलिस टीम तैनात है.

error: Content is protected !!