JanjgirChampa News : महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को पकड़ा है और आबकारी एक्ट तहत कार्रवाई की है.



मालखरौदा पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुरदा गांव में एक शख्स मुहुआ शराब रखा हुआ है और अपने घर के बाहर रोड के सामने महुआ शराब की बिक्री कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Arrest : दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

मौके पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शख्स को पकड़ा और उनके पास से 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम रामेश्वर टंडन पिता अभेयराम टंडन निवासी कुरदा बताया.

पुलिस ने आरोपी रामेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : किसान को बगैर सूचना दिए हाईटेंशन टॉवर लगाने खोद डाले खेत, एसडीएम ने नहीं सुनी फरियाद तो कलेक्टर के पास पहुंचे किसान

error: Content is protected !!