JanjgirChampa News : स्टेट बैंक के सामने से 50 हजार रुपये चोरी का मामला, 2 माह बाद भी चोरों का पता नहीं लगा सकी जैजैपुर पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर के स्टेट बैंक के सामने से खड़ी बाइक की डिक्की में रखे 50 हजार रुपये को अज्ञात दो चोरों द्वारा चोरी करने कर मामले में 2 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात दो चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया था.

 



मामला 4 मई का है. कुटराबोड गांव निवासी रामसहाय चंद्रा, जैजैपुर के स्टेट बैंक में पैसे निकालने आया था. 1 लाख निकालने के बाद 50 हजार रुपये अपने पैंट के पैकेट में रखे थे, वहीं 50 हजार को अपने बाइक की डिक्की में रखा हुआ था. स्टेट बैंक के पास स्थित फल दुकान के पास आकर अपनी बाइक को खड़ी करके पान खाने चला गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वेलविशर फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

थोड़ी देर बाद एक बाइक में दो अज्ञात सवार व्यक्ति राम सहाय चंद्रा के बाइक के पास आकर डिक्की में रखे काला रंग के हैंड बैग था, जिसमें एटीएम कार्ड सहित 50 हजार रुपये थे, उसे चोरी कर लीथी. बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया गया था, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए. इसके बाद रुपये की चोरी की रिपोर्ट जैजैपुर थाने में आकर दर्ज कराई थी और मामले में एफआईआर दर्ज कर जैजैपुर पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी, लेकिन 2 माह बाद भी चोरों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : जिले के 9 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त, अकलतरा के आर.के. ट्रेडर्स को सील किया, जिले में हो रही लगातार कार्रवाई...

जैजैपुर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी का कहना है कि मुखबिर लगाकर चोरों की पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : स्कूल में अटेंडेंस एप को लेकर सवाल उठाना शिक्षिका को पड़ा भारी, शिक्षिका को स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक ने सस्पेंड किया...

Related posts:

error: Content is protected !!