नोवाक जोकोविच ने सातवीं बार जीता विंबलडन का खिताब, ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर को दी मात

विंबलडन: Novak Djokovic wins Wimbledon title : शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने पुरुषों के फाइनल में निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर रविवार को अपना सातवां विंबलडन खिताब जीता। चौथे सेट के टाईब्रेकर में जोकोविच ने 6-1 की बढ़त बना ली और किर्गियोस के बैकहैंड पर गेंद के नेट में फंसते ही उन्होंने अपना तीसरा मैच प्वाइंट भुना लिया।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

 

 

 

यह जोकोविच का 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है, जो रिकॉर्ड धारक राफेल नडाल से एक कम है। सबसे ज्यादा विंबलडन खिताब जीतने के मामले में भी वह रोजर फेडरर के बाद दूसरे स्थान पर है। दिग्गज फेडरर ने आठ विंबलडन खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे थे। सेमीफाइनल में चोट के कारण नडाल ने उन्हें वॉकओवर दे दिया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!