JanjgirChampa News : 1 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आएंगे शिवरीनारायण, कुर्मी समाज के आयोजन में होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में 1 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन होगा. यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुर्मी समाज के द्वारा बनाए गए नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे और कुर्मी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम, भगवान नरनारायण के भी दर्शन करेंगे.

 



शिवरीनारायण में 1 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डोम पंडाल बनाया जा रहा है और कुर्मी समाज के लोग आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

जिला पंचायत की पूर्व सदस्य ज्योति किशन कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है और वे काफी खुश हैं. आयोजन को लेकर समाज के लोगों के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!