करण जौहर से नाराज हुए नयनतारा के फैंस, ट्विटर पर जमकर निकाला गुस्सा, जानें क्या है वजह…

मुंबईः करण जौहर (Karan Johar) के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) के नए एपिसोड में बॉलीवुड और टॉलीवुड के दो सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने शिरकत की. शो में दोनों कलाकारों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बातें की. घंटे भर के एपिसोड में फैमिली मैन 2 एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने करियर और अभिनेता नागा चैतन्य के साथ तलाक के बारे में बातचीत की. लेकिन, होस्ट करण जौहर के साथ उनकी एक कॉन्वर्सेशन साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) के फैंस को रास नहीं आया.



 

 

दरअसल, करण जौहर ने सामंथा से पूछा कि उनके अनुसार साउथ इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे बड़ी फीमेल अभिनेत्री कौन है. इसके जवाब में सामंथा ने नयनतारा का नाम लिया. उन्होंने नयनतारा के साथ ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ (Kaathuvaakula Rendu Kaadhal) में नयनतारा के साथ काम किया है.
करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए सामंथा कहती हैं- ‘मैंने अभी नयनतारा के साथ काम किया, जो मुझे लगता है कि साउथ की बड़ी अभिनेत्री हैं.’ जैसे ही सामंथा नयनतारा का नाम लेती हैं, करण कहते हैं- ‘खैर, मुझे ऐसा नहीं लगता. वह मेरी लिस्ट में नहीं हैं.’ इसके बाद उन्होंने ओरमैक्स मीडिया की उस लिस्ट को दिखाया, जिसमें सामंथा को देश की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस बताया गया है. करण जौहर के इस कॉमेंट पर नयनतारा के फैंस भड़क उठे हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

कई यूजर्स ने नयनतारा के कॉमेंट्स पर नाराजगी जाहिर की है. नयनतारा की फोटोज शेयर करते हुए यूजर्स ने लिखा- ‘माफ करिए, लेकिन मैं नहीं जानती लेकिन ये करण जौहर कौन है?’ एक अन्य ने लिखा – ‘करण जौहर हर दिन ही नीचे गिरते जा रहे हैं. हर किसी को पता है कि नयनतारा साउथ की बड़ी फीमेल स्टार हैं.’ एक अन्य यूजर लिखता है- ‘मुझे लगता है कि नयनतारा ने शो को ना कह दिया होगा, तभी वह ऐसा कह रहे हैं.’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

 

 

इससे पहले करण जौहर पर आरोप लगे थे कि उन्होंने शो में सारा अली खान को नीचा दिखाने की कोशिश की थी. दरअसल, इससे पहले करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने साथ में शिरकत की थी. जहां, दोनों अभिनेत्रियों के बीच करण का झुकाव जाह्नवी की ओर ज्यादा लगा. जिसे लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई.

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

error: Content is protected !!