Upcoming OTT Film: पुलिस पड़ी हसीना के पीछे, तापसी की इस हिट फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू…

Taapsee Pannu Upcoming Films: फिल्म मेकर्स सफल फिल्मों को हर तरह से भुनाना चाहते हैं, इसी का नतीजा है कि कोई फिल्म हिट होते ही उसके सीक्वल पर दिमाग दौड़ाने लगते हैं. यही हो रहा है तापसी पन्नू की ओटीटी पर हिट फिल्म हसीन दिलरुबा के साथ. खबर है कि जुलाई 2021 में नेटफ्लिक्स पर आई इस थ्रिलर के सीक्वल का काम राइटर को सौंप दिया गया है, ताकि वह जल्दी-जल्दी कहानी लिखे और अगले साल तक फिल्म बना कर रिलीज कर दी जाए. हसीन दिलरुबा थ्रिलर थी, जिसमें नायिका पर पति की हत्या करने का आरोप लगता है और उसका आशिक गायब है. अब पूरे मामले का सच क्या है, फिल्म के आखिर में यह पता चलता है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

 

क्या थी कहानी, क्या होगा सीक्वल
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, हर्षवर्द्धन राणे, आदित्य श्रीवास्तव स्टारर इस फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया था. खबर है कि फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लन सीक्वल पर काम शुरू कर चुकी हैं. सीक्वल में बताया जाएगा कि तापसी के पीछे पुलिस लगी है. पुलिस केस यह है कि रानी कश्यप यानी तापसी के इंजीनियर पति रिशु (विक्रांत मैसी) की घर में जल कर मौत हो गई थी. पुलिस को शक तापसी पर है. लेकिन हकीकत में रिशु जिंदा है और मौत उसकी मौसी के बेटे नील (हर्षवर्द्धन) की हुई है. जो रानी के पीछे पड़ा था. फिल्म के क्लाइमेक्स में रानी और रिशु को साथ दिखाया गया था. क्या पुलिस इस पूरे मामले को सुलझा पाएगी और दुनिया के सामने सच्चाई आएगी, सीक्वल इन्ही सवालों के जवाब देगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

 

तापसी कब निकालेंगी समय
निर्माता जरूर चाहते हैं कि हसीन दिलरुबा का सीक्वल जल्दी बन कर अगले साल रिलीज हो, लेकिन क्या तापसी सीक्वल के लिए जल्दी समय निकाल पाएंगी. इन दिनों वह बहुत व्यस्त चल रही हैं. इस महीने उनकी शाबाश मिठू रिलीज होने को तैयार है. इसके बाद अनुराग कश्यप की दोबारा और अजय बहल के साथ अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ब्लर तथा वो लड़की है कहां के बाद शाहरुख खान के साथ निर्देशक राजकुमार हिरानी की डंकी जैसी फिल्म उनके हाथ में हैं. हालांकि तापसी भी इस सीक्वल को करना चाहेंगी क्योंकि हसीन दिलरुबा 2021 में नेटफ्लिक्स पर हिंदी में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!