राजधानी के 13 लाख लोगों के घर पहुंचेगा 10-10 हजार का चालान, जानिए क्या है वजह?

नईदिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के वाहनों मालिकों की मुसीबत बढ़ने वाली है। दरअसल, परिवहन विभाग ने वाहनो ंकी प्रदूषण जांच नहीं करवानें वालों की सूची तैयार कर रही है।

 



जो वाहन मालिक प्रदूषण जांच नहीं करवाये है, उन लोगों के घर परिवहन विभाग ई-चालान भेजेगी। इसके लिए ई-कोर्ट का भी गठन किया जा रहा है। जिसके बाद ई-चालान जारी किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली परिवहन विभाग अगले हफ्ते नोटिस जारी कर लोगों के घर में ई-चालान पेश करेगी। विभाग ने अभी तक 13 लाख से अधिक वाहन की पहचान की है, जिन्होंने अभी तक प्रदूषण जांच नहीं कराई है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

ऐसे लोगों के परिवहन विभाग नोटिस जारी कर रही है। रोजाना 200 से 250 लोगों के घरों में ई-चालान पेश कर रही है। अभी तक 2350 से अधिक वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया जा चुका है।

बता दें कि नोटिस मिलने के बाद सात दिनों के भीतर वाहन की प्रदूषण जांच करवाना अनिवार्य होगा। नहीं तो आपको ई-चालान भेज दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग 10 हजार रुपए का ई-चालान बनाए जा रहे है। जो ई-कोर्ट के जरिये भरा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

हालांकि अभी किसी भी वाहनों की चालान नहीं की जा रही है। अभी तक ई-कोर्ट बनाने पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। इस सप्ताह बैठक होगी, जिसमें ई-कोर्ट के गठन को लेकर चर्चा के साथ मंजूरी मिल सकती है।

error: Content is protected !!