कपिल शर्मा की बुआ ने मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के खिलाफ किया केस, बोलीं- उसके कारण!..

कॉमेडियन कपिल शर्मा की आनस्‍क्रीन ‘बुआ’ और एक्ट्रेस उपासना सिंह ने मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया है. उपासना सिंह पंजाबी फिल्‍मों में भी काम करती हैं और पंजाबी फिल्‍में प्रोड्यूस करती हैं. उपासना सिंह ने अपने वकील करण सचदेवा और इरवनीत कौर के माध्यम से कोर्ट में मिस यूनिवर्स के खिलाफ कांट्रैक्ट का उल्लंघन और नुकसान के हर्जाने का दावा करते हुए यह याचिका दायर की है.

 



 

 

 

नहीं आईं फिल्म प्रमोट करने

उपासना का आरोप है कि वह एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही थीं, जिसमें काम करने के लिए हरनाज ने हामी भरी थी. इसके बाद फिल्म बनने के बाद प्रमोशन के लिए आगे नहीं आई और अब उसने फोन उठाने बंद कर दिए हैं. उनके पास हरनाज के खिलाफ सबूत भी हैं. अब कोर्ट के द्वारा उन्हें समन किया जाएगा.

 

 

 

हरनाज ने तोड़ दिया एग्रीमेंट

दायर केस के मुताबिक, वर्ष 2020 में हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीता था. उस दौरान उन्होंने संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो LLP के साथ एक आर्टिस्ट एग्रीमेंट साइन किया था. इस स्टूडियो को उपासना सिंह चलाती हैं. उपासना के मुताबिक, उन्होंने ‘बाई जी कुटणगें’ नाम से पंजाबी फिल्म बनानी थी. इसमें उन्होंने हरनाज को लीड रोल था. एग्रीमेंट के तहत आर्टिस्ट को फिल्म की प्रोमोशनल एक्टिविटी के लिए उपलब्ध रहना था. फिजिकली और वर्चुअली शामिल होना था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

 

 

 

फोन नहीं उठा रही हरनाज कौर संधू

लेकिन मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज ने व्यवसायिक और कॉन्ट्रैक्चुअल वादा तोड़ दिया. उसने खुद को फिल्म कास्ट और क्रू से अलग कर लिया है. मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज संधू खुद को बड़ी स्टार समझने लगी है. उसने फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं. इस फिल्म के जरिए मुझे अपने बेटे को लॉन्च करना था, लेकिन हरनाज संधू के संपर्क न करने की वजह से उनका बड़ा नुकसान हुआ है. इसलिए हरनाज के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में केस दायर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

 

 

पैसों का भारी नुकसान

उपासना सिंह ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर समीप कंग और प्रोड्यूसर्स ने भी हरनाज से संपर्क करने की कोशिश की, मगर सब फेल रहे. हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 बनी. इसके बाद उन्होंने एक भी मेल या टैक्सट का जवाब नहीं दिया. फिल्म को और इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स को नुकसान हुआ. फिल्म की रिलीज की तारीख भी टालनी पड़ी. 27 मई 2022 से फिल्म की रिलीज 19 अगस्त के लिए टल गई. फिल्म की कास्ट और क्रू को फिल्म की देरी के चलते मीडिया के सवाल झेलने पड़े और गलत इमेज बनी.

 

 

 

मिस यूनिवर्स के लिए पंजाबी सिनेमा छोटा

उपासना ने कहा है कि वह प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहली फिल्म पंजाबी में बनाना चाहती थी, लेकिन लगता है कि हरनाज संधू को पंजाबी इंडस्ट्री छोटी लगने लग गई है. उसे लगता है कि वह सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए बनी है. हरनाज को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह कहां से आई है. उसे पंजाबी फिल्मों का हिस्सा बनकर गर्व महसूस होना चाहिए. हरनाज ने उनकी फिल्म का एक पोस्ट भी नहीं डाला. वहीं उसने पब्लिकली फिल्म के बारे में बात करने से मना कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!