छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

 



जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनकी जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।

बघेल ने कहा कि पुराणों में कदंब के वृक्ष और हरे-भरे बागीचों के आस-पास भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन मिलता है। मनुष्य के लिये वृक्षों की अत्यधिक उपयोगिता होने के कारण ही हमारी परंपराओं में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। राज्य सरकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी से ’कृष्ण कुंज’ विकसित कर छत्तीसगढ़ में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

वृक्षारोपण को जन-जन और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने एवं विशिष्ट पहचान देने के लिये इसका नाम ’कृष्ण कुंज’ रखा गया है। जन्माष्टमी से सभी नगरीय क्षेत्रों में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण कर ’कृष्ण कुंज’ विकसित करने की शुरूआत होगी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान में अंधाधुंध कटाई से पर्यावरणीय संकट गहराते जा रहा है। पर्यावरण के संरक्षण और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए भावी पीढ़ियों को वृक्षों के परंपरागत महत्व के बारे में जागरूक करना होगा। वृक्षों की अमूल्य विरासत को संरक्षित करना हमारा प्राथमिक दायित्व होना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!