Janjgir Accident : अज्ञात बाइक सवार ने बस स्टैंड के पास युवक को मारी ठोकर, थाना में FIR दर्ज, युवक को गंभीर चोट आई

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव के बस स्टैंड के पास अज्ञात बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी, जिसके खिलाफ जैजैपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, असरिया गांव की तिहरिन बाई केवंट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा बेटा मनोहर केवंट, जो अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AV 2228 में बेलादुला गांव काम करने जा था, तभी बोड़सरा गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही अज्ञात बाइक क्रमांक CG 11 AC 3118 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी, जिससे मनोहर केवंट को चोट लगने से खून निकलने लगा, जिसे जैजैपुर के अस्पताल लेकर जाया गया. जहां से उसकी स्थित गंभीर होने पर उसे बिलासपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

फिलहाल, मामले में जैजीपुर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!