छत्तीसगढ़ः आंदोलन के बीच सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, त्यौहार के पहले मिलेंगे इतने रुपए…पढ़िए

रायपुर. जहां एक तरफ प्रदेश का शासकीय कर्मचारी अनिश्चितकाल के आंदोलन पर हैं, दूसरी तरफ सरकार ने विभिन्न त्यौहार मे कर्मचारियों को मिलने वाली त्यौहार अग्रिम को 8 हजार की जगह यह राशि बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है। इससे कर्मचारियों को 2 हजार रुपये का फायदा होगा।



बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को बिना ब्याज के मिलने वाली अग्रिम राशि को प्रतिमाह आसान किस्तों मे वेतन से रिकवरी की जाती है। इसका लाभ यह होता है कि कर्मचारियों को यदि सैलरी नहीं भी मिली है तो त्योहारी सीजन में उनके खर्च नहीं रुकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

गौरतलब है कि अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के दौरान कर्मचारी अलग अलग शहरों के मुख्य मार्गो से रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। फेडरेशन के आह्वान पर सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ न्यायिक कर्मचारी भी अपनी महंगाई भत्ता और एचआरए को लेकर आंदोलन पर उतर गए हैं। जिनके हड़ताल पर चले जाने से सरकारी दफ्तरों की भी कुर्सियां खाली हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!