Janjgir Big News : धारदार हथियार से पति-पत्नी का गला रेतने की कोशिश की थी, आरोपी साला और उसका साथी गिरफ्तार, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में घर घुसकर पति-पत्नी का गला रेतने की कोशिश करने वाले आरोपी साला और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 24 घण्टे में आरोपियों को धरदबोचा. एक आरोपी साला, सजायाफ्ता है, जो अभी जमानत पर छूटकर आया था.

 



दरअसल, केरा गांव के सनत धीवर अपनी पत्नी इंदिरा के साथ सोया था, तभी उसका साला अशोक धीवर और उसका साथी अतीत भीष्म, चाकू लेकर घर भीतर पहुंचे और पति-पत्नी का गला रेतने की कोशिश की. यहां सनत की नींद खुल गई और उसके चिल्लाने पर उसकी पत्नी भी जागी. इस दौरान दोनों बदमाशों से संघर्ष हुआ, जिसके बाद सनत का गला और उसकी पत्नी इंदिरा के हाथ में चोट आई. कुछ देर बाद दोनों बदमाश भाग गए, लेकिन इंदिरा ने अपने भाई अशोक को पहचान लिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

सुबह दोनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 450, 307, 294, 506बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया और 24 घण्टे के भीतर दोनों आरोपी अशोक धीवर, अतीत भीष्म को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!