छत्तीसगढ़: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर. चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर को मोबाईल नम्बरों के अज्ञात धारकों द्वारा बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो (चाईल्ड पोर्नोग्राफी) अपलोड कर प्रसारित करने के वालो के नंबर भेजे थे। इन प्रकरणो की जांच एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट रायपुर को भेजे गये थे।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

इसके बाद ACCU ने भी सभी मोबाइल नंबरो के धारको को बुलवाकर पुछताछ की और जांच में पाया कि इनके द्वारा अश्लील विडियो अपलोड किये गये थे। सायबर टीम ने सभी आरोपियो के खिलाफ शहर के अलग-अलग 9 थानो में करीब 11 आरोपियो के खिलाफ आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियो के पास से 11 मोबाइल और 10 सिम जब्त की है। पुलिस के मुताबिक बच्चों व महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। साथ ही पुलिस ने शहरवासियो समेत प्रदेश के लोगो से इस तरह के वेबसाइट से बचने की अपील भी की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!