बेजुबानों को अपना शिकार बना रहा है ये खतरनाक वायरस, अब तक हजारों गायों की मौत, अलर्ट जारी

जयपुर. देश में लगातार एक के बाद एक वायरस आता ही जा रहा है, जिसे देखकर प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है. पहले देश में कोरोना वायरस आया उसके बाद मंकीपॉक्स और अब लम्पी वायरस. इन वायरस के चलते इंसान के साथ साथ अब जानवर भी परेशान है. लगातार देश में लम्पी वायरस के चलते हज़ारो गायों की मौत हो चुकी है. हाल ही में गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लम्पी वायरस बेकाबू हो गया है, जिसके चलते अभी तक राजस्थान में 4 हजार से अधिक गोवंश दम तोड़ चुके हैं. यह वायरस राजस्थान के 10 जिलों में फैल चुका है, जिसको देखते हुए अब राजस्थान सरकार सतर्क हो चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

राजस्थान में बढ़ रहे लम्पी वायरस के मामले
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान के स्वास्थ्य अधिकारी एनएम सिंह ने बताया कि विभाग के पास अब तक की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बीमारी से 2100 से ज्यादा गायों की मृत्यु हुई. मिली जानकारी के अनुसार अब तक 38 हजार से अधिक पशुओं में इस वायरस की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 4 हजार से अधिक गोवंश दम तोड़ चुके हैं. केंद्र सरकार भी इसे लेकर आज अपनी टीम राजस्थान भेज रही है. फिलहाल, इस बीमारी का कोई टीका नहीं है। लेकिन सरकार इस वायरस का इलाज ढूंढने में लगी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

लम्पी वायरस की वजह से मौत का पहला मामला गुजरात में पाया गया था, जिसको देखते हुए गुजरात सरकार के कृषि व पशुपालन मंत्री राघव पटेल ने एक हेल्पलाइन नंबर 1962 भी जारी किया है।, जिससे पशुपालकों की मदद के लिए सम्पर्क किया जा सके.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!