100 साल की होने तक करती रहूंगी ऐसा काम, इस वजह से मुझे मिलता है भारी सुकून…

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि यदि आप स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं तो आराम करने की जरूरत नहीं. साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह 100 साल की होने तक काम करेंगी.

 



कुछ महीने पहले अभिनेता रणबीर कपूर से शादी करने वालीं आलिया पहली संतान को जन्म देने की तैयारी कर रही हैं. फिलहाल, वह हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ”हार्ट ऑफ स्टोन” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म ”डार्लिंग्स” की रिलीज की भी तैयारी कर रही हैं. लिहाजा, यह साल अभिनेत्री के लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

आलिया ने यहां फिल्म ”डार्लिंग्स” का गीत जारी होने के मौके पर कहा, ”यदि आप स्वस्थ और तंदरुस्त हैं, तो आराम करने की जरूरत नहीं है। काम करने से मुझे सुकून मिलता है. यह मेरा जुनून है। यह मेरे मन, मस्तिष्क और आत्मा सबको जीवित रखता है और ऊर्जा देता है. लिहाजा, मैं 100 साल की होने तक काम करूंगी.”

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!