COVID-19: एशिया कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया पर मंडराए संकट के बादल, हुई कोरोना की एंट्री, ये सदस्य नहीं जा पाएंगे दुबई

नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है और वह 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के साथ दुबई नहीं जा पाएंगे।

 



भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। भारत एशिया कप में 28 अगस्त को अपने शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

Rahul Dravid COVID-19 शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का टीम के एशिया कप 2022 के लिए यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) रवाना होने से पहले कोविड-19 के लिए किया गया रूटीन परीक्षण पॉजिटिव आया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘द्रविड़ अभी बीसीसीआई चिकित्सा टीम की निगरानी में हैं और उनमें मामूली लक्षण हैं। कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वह वापस टीम से जुड़ जाएंगे।’’

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

अभी कुछ समय के लिए सहायक कोच पारस म्हाम्ब्रे टीम के प्रभारी होंगे लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को टीम के साथ दुबई भेजने का फैसला बाद में किया जाएगा।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हम इस पर फैसला करेंगे कि वीवीएस हरारे से सीधे दुबई जाएंगे या नहीं। इस पर अभी फैसला किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो वह टीम से जुड़ेंगे। तब तक पारस म्हाम्ब्रे प्रभारी होंगे। टीम के बाकी सदस्य फिट है और आज सुबह लेकर यूएई रवाना हो गए।’’ टीम के अधिकतर खिलाड़ी मंगलवार की सुबह मुंबई से रवाना हुए जबकि उपकप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा और रिजर्व खिलाड़ी अक्षर पटेल हरारे से वहां पहुंचेंगे। ये तीनों जिंबाब्वे के दौरे पर गई टीम का हिस्सा थे।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!