Janjgir Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 जून को उसकी नाबालिग लड़की को कबड्डी कोच भुवन श्रीवास के द्वारा छेड़छाड़ की गई है.

रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी भुवन श्रीवास के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

विवेचना के दौरान आरोपी भुवन श्रीवास की घर में होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने दबिश देकर पिहरीद गांव निवासी आरोपी कबड्डी कोच भुवन श्रीवास को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

सेंट्रलाइज सिस्टम फेल, प्रेस विज्ञप्ति पहले से हो रही लीक
एसपी विजय अग्रवाल ने थाना से प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के सिस्टम को सेंट्रलाइज किया है, लेकिन इसका पालन मालखरौदा थाने में नहीं हो रहा है और प्रेस विज्ञप्ति पहले से ही थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा लीक कर दी जा रही है. इसी छेड़छाड़ मामले की प्रेस विज्ञप्ति मीडिया को आज मिल रही है, जबकि यह कल सोमवार को ही लीक हो गई थी. यह पहला मामला नहीं है, अभी हफ्ते भर में कई प्रेस विज्ञप्ति लीक हुई है. ये सब मालखरौदा थाना प्रभारी की लापरवाही से हो रही है, इस दिशा में एसपी को ध्यान देने की जरूरत है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!