राज्य में पूर्व विधायकों को केवल एक कार्यकाल तक मिलेगा पेंशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना…पढ़िए

चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने पूर्व विधायकों को केवल एक कार्यकाल के लिए पेंशन देने संबंधी विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। राज्य विधानसभा ने 30 जून को पंजाब राज्य विधानसभा सदस्य (पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं नियमन) संशोधन विधेयक, 2022 पारित किया था।



मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे पंजाबियों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राज्यपाल ने एक विधायक-एक पेंशन विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है।’’ राज्य सरकार को इस कदम से सालाना लगभग 19.53 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!