Gold- Silver Price Big Update : त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है लेटेस्ट रेट?

यदि सोने की कीमतों की बात करें तो प‍िछले कुछ द‍िनों से लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। जिसपर आज यानि कि मंगलवार को ब्रेक लग गया है। प‍िछले द‍िनों सरकार की तरफ से सोने पर आयात शुल्‍क घटाने के बाद कुछ द‍िन कीमती धातु में जबरदस्‍त ग‍िरावट देखी गई थी।

 



लेक‍िन इसके बाद सोने का भाव बढ़कर 52 हजार रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया। मंगलवार सुबह सर्राफा बाजार तीन द‍िन बाद खुला और इसमें शुरुआती कारोबार में ग‍िरावट देखी गई।

447 रुपये नीचे आया चांदी का भाव

कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे द‍िन मंगलवार दोपहर को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Price) 301 रुपये ग‍िरकर 52180 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर चल रहा है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से मंगलवार दोपहर को जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 52180 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक क‍िलो चांदी का भाव 447 रुपये ग‍िरकर 57905 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर आ गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

सोने और चांदी का MCX पर रेट

मल्‍टी कमोड‍िटी एक्‍सचेंज (MCX) पर भी मंगलवार को ग‍िरावट का रुख देखा गया. मंगलवार को दोनों ही धातु (सोना और चांदी) लाल न‍िशान के साथ कारोबार करते देखे गए। दोपहर करीब 1 बजे सोना मामूली ग‍िरावट के साथ 51,944 रुपये पर देखा गया। स‍िल्‍वर में दो प्रत‍िशत से ज्‍यादा की ग‍िरावट देखी गई और यह 57,840 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन के अनुसार 23 कैरेट गोल्‍ड 51971 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47797 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 20 कैरेट सोना 39135 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्‍ड 30525 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर देखा गया। आमतौर पर लोग 22 कैरेट सोने के ही आभूषण बनवाते हैं ज‍िसका रेट 47797 रुपये है। 999 प्‍योर‍िटी वाली चांदी 57905 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!