फेमस सिंगर की मौत को लेकर पति का बड़ा खुलासा, कहा- किसी से पैसे लेने गई थीं लेकिन…

गुजरात की फेमस सिंगर वैशाली बलसारा का शव कार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में उसके पति ने पिछली सुबह ही ये शिकायत दर्ज कराई थी कि वैशाली लापता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अतुल बांध के पास एक कार में एक महिला के मृत पाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान गायिका के रूप में की है।

 



पुलिस पूछताछ में वैशाली के पति ने बताया कि वह किसी से पैसे लेने निकली थी। फिर जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने पहले तो खुद वैशाली को ढूंढने की कोशिश की। फिर बाद में पुलिस में वैशाली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

लेकिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के महज 24 घंटे बाद ही वैशाली की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने वैशाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यूं तो अंदेशा जताया जा रहा है कि वैशाली की हत्या गला घोंटकर की गई होगी। लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

बता दें कि वैशाली बलसारा वलसाड इलाके की एक जानी मानी गायक कलाकार थीं। पुलिस ने फॉरेंसिक पोस्टमार्टम करवाने के लिए वैशाली की लाश को सूरत भेजा है। मृतका वैशाली बलसारा के मायके वालों की शिकायत के आधार पर अब पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस वैशाली के परिवार के सदस्य और सभी दोस्तों के साथ पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!