IND vs WI: हार्दिक पंड्या बल्ले से ही नहीं गेंद से भी बना रहे रिकॉर्ड, बुमराह-भुवनेश्वर के क्लब में शामिल

नई दिल्ली. टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है. 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच चल रहा है. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. ऐसे में यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज में आगे हो जाएगी.

 



भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इस मैच में खास मुकाम हासिल किया. उन्होंने ब्रैंडन किंग को बोल्ड किया. यह उनका टी20 इंटरनेशनल का 50वां विकेट है. वे ऐसा करने वाले सिर्फ छठे भारतीय हैं. मैच में उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

हार्दिक पंड्या बल्ले से बड़े-बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस तेज गेंदबाज ने बॉल से भी अपनी छाप छोड़ी है. इस कारण वे टीम की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कहे जाते हैं.

यह उनका 66वां टी20 इंटरनेशनल है. वे अब तक 27 की औसत से 50 विकेट ले चुके हैं. 33 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. वे 2 बार 4 विकेट ले चुके हैं. इकोनॉमी 8 से ऊपर की है.

युजवेंद्र चहल हैं टॉप पर

टी20 इंटरनेशनल की बात करें, तो भारत की ओर से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं. वे अब तक 62 मैच में 24 की औसत से 79 विकेट ले चुके हैं. 25 रन देकर 6 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. इकोनॉमी 8 की है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वहीं भुवनेश्वर कुमार (71), जसप्रीत बुमराह (69), आर अश्विन (64) और रवींद्र जडेजा (50) भी 50 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. अब पंड्या भी उनकी लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!