Janjgir Arrest : 3 अलग-अलग जगह से 18 जुआरियों की गई गिरफ्तार, 10 हजार रुपए जब्त, पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड, नगपुरा गांव के चबूतरा एवं पहरिया गांव से जुआ खेल रहे 18 जुआरियों की गिरफ्तारी की गई है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया गया है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड, नगपुरा के चबूतरा एवं पहरिया में जुआ खेल रहे हैं. इस पर बलौदा पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की और टैक्सी स्टैंड के पास जुआ खेल रहे भैंसतरा के रितेश यादव, बलौदा के सोमनाथ भोई, संजय आदित्य, राजेश रजक, सत्यनारायण कंवर को पकड़ा और इन सब के कब्जे से 1340 रुपए नगदी रकम जब्त की गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

इसी प्रकार नगपुरा गांव के चबूतरा से रमाकांत कश्यप, रामकृष्ण कश्यप, रमेश कुमार कश्यप, मुकेश कश्यप को पकड़ा और जुआ फड़ से 16 सौ रुपए जब्त किया गया.

साथ ही पहरिया गांव में जुआ खेल रहे श्रवण कुमार, चित्राखान यादव, विजय सिंह, ओमप्रकाश कुंभकार, मेलाराम साहू, भागवत साहू, सुनाऊराम, ईश्वर बरेठ, करिया मालिक रजक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 हजार एक सौ रुपए जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!