Janjgir Big News : महानदी का जल स्तर बढ़ रहा, शिवरीनारायण में शबरी सेतू से 1 फीट नीचे बह रहा पानी, प्रशासन अलर्ट पर, तटीय क्षेत्र में मुनादी कराई गई

जांजगीर-चाम्पा. ऊपरी इलाके और क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के बाद महानदी का जल स्तर बढ़ गया है. शिवरीनारायण में शबरी सेतू पुल से 1 फीट नीचे पानी बह रहा है. कल शाम को महानदी में जल स्तर बढ़ा है. रात भर से पानी पुल से नीचे ही बह रहा है और आवागमन जारी है, लेकिन लगातार बारिश के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोपहर तक महानदी का जलस्तर और बढ़ सकता है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

फिलहाल, महानदी के जलस्तर बढ़ने के बाद क्षेत्र के तटीय इलाके में मुनादी कराई गई है. प्रशासन अलर्ट है और टीम की नजर बनी हुई है. अभी पुल से आवागमन जारी है.

शिवरीनारायण थाना के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि महानदी का जलस्तर कल शाम बढ़ा था. आज पुल से 1 फीट नीचे पानी बह रहा है. इसे देखते हुए टीम को अलर्ट किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

Related posts:

error: Content is protected !!