लड़की कहे सेक्स करना चाहती हूं, तो वो धंधा…’, मुकेश खन्ना के बयान पर मचा घमासान

नई दिल्ली. शक्तिमान के नाम से मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं, आए दिन उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

 



मुकेश खन्ना एक बार फिर लोगों के निशाने पर हैं, अपने एक यूट्यूब वीडियो में मुकेश खन्ना ने लड़कियों के बारे में विवादित बयान दे डाला है। जिसके बाद एक्टर की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

वीडियो हो रहा वायरल

जो वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें मुकेश खन्ना कहते हैं- कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वो लड़की लड़की नहीं है, वो धंधा कर रही है। क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है, वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदार मत बनिए, इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो।

बता दें कि मुकेश खन्ना के इस बयान पर बवाल मच गया है, सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर सॉरी शक्तिमान लिख रहे हैं।

खन्ना की बातों को यूजर्स ने गलत ठहराया है, लड़कियों पर सवाल उठाने वाले मुकेश खन्ना से लोगों ने पूछा- अगर लड़के ऐसी डिमांड करते हैं तो उन्हें क्या कहेंगे?

यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें कैसी लड़कियों से बचकर रहना चाहिए, कहा कि सोशल मीडिया पर रैकेट चल रहा है जहां लड़कियों की प्रोफाइल से मैसेज आता है फिर वो आपको लुभाकर ब्लैकमेल करती हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मुकेश खन्ना ने बताया उन्हें भी व्हाट्एप पर ऐसे मैसेज आते हैं जिनमें लिखा होता है हाय, मुझे आपसे बात करनी है। अगर ऐसी लड़कियां मौजूद हैं तो समझ जाएं कि हमारी सोसायटी कितना गिर रही है।

मुकेश खन्ना टीवी शोज और फिल्मों में काफी समय से सक्रिय नहीं हैं, वेब पर वे द मुकेश खन्ना शो करते हैं, इसके वे प्रोड्यूसर भी हैं, वे शक्तिमान, वारिश, विश्वामित्र, महायोद्धा, चंद्रकांता जैस हिट शोज कर चुके हैं ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!