Janjgir Big Update : 24 घण्टे बाद शबरी सेतू से नीचे आया महानदी का पानी, जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली, शिवरीनारायण-बिलासपुर-सारंगढ़-कसडोल-बलौदाबाजार मार्ग बंद था, वाहनों की लगी हुई है लंबी कतार

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में 24 घण्टे बाद शबरी सेतू से महानदी का पानी नीचे आ गया है. महानदी में जल स्तर कम होने से राहत की सांस ली है. 24 घण्टे से शिवरीनारायण-बिलासपुर-सारंगढ़-कसडोल-बलौदाबाजार मार्ग बंद होने से वाहनों की कतार लगी है. लगातार 3 दिनों की बारिश और बाढ़ की वजह से लोग हलाकान थे. ऐसे में अभी यह राहत की खबर है कि महानदी का पानी पुल से नीचे उतर गया है. फिलहाल, पुल से आवागमन शुरू नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि पीडब्यूडी के अधिकारी, पुल की जांच करेंगे और जायजा लेंगे, इसके बाद आवागमन शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विश्व शांति के लिए जांजगीर में 21 अप्रेल को होगा 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक, श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति ने प्रेस वार्ता में दी आयोजन की जानकारी

आपको बता दें, कल रात 9 बजे शिवरीनारायण में पुल से ऊपर महानदी का पानी आया था, जिसके बाद आवागमन बाधित हो गया था और लगातार बारिश के बाद बाढ़ की समस्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में यह सुखद खबर है कि महानदी का जलस्तर घट गया है और पुल से महानदी का पानी नीचे आ गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora Big News : पंतोरा क्षेत्र में जमकर हो रही 'एंट्री वसूली', ट्रैक्टर संचालकों से जारी है वसूली, उठे सवाल ?

error: Content is protected !!