छत्तीसगढ़: ध्वजारोहण के बाद इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, यहां देखें सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम…पढ़िए

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। वे समारोह के पश्चात पुलिस परेड ग्राउण्ड से प्रस्थान कर 10.25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

 



मुख्यमंत्री बघेल मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.40 बजे आईस्पोर्स्ट्स बैडमिंटन एरिना, दलदल सिवनी रोड मोवा-रायपुर पहुंचेंगे और वहां भारतीय जुनियर बैडमिंटन टीम के चयन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

वे मोवा से 2.45 बजे प्रस्थान कर 2.55 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेगे और वहां आयोजित आजादी की 75वें वर्ष हीरक महोत्सव समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे गांधी मैदान रायपुर से प्रस्थान कर 3.45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 4.25 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर राजधानी के घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल पहुंचेंगे और वहां जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शन का शुभारंभ करेंगे। वे टाउन हॉल से प्रस्थान कर 4.55 बजे राजभवन रायपुर पहुंचेंगे और वहां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6 बजे राजभवन से मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा, शाम को एक अनशनकारी ग्रामीण की तबियत बिगड़ी, कोई अफसर नहीं पहुंचे, ग्रामीणों में नाराजगी...
error: Content is protected !!