Janjgir FollowUp News : गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या करने का मामला, फरार आरोपी पति की नहीं हुई 8 दिन बाद भी गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में दहेज के नाम नवविवाहिता की गला दबाकर कर हत्या करने वाले आरोपी फरार पति की 8 दिनों बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. हत्या में शामिल लालची सास ससुर की गिरफ्तारी की जा चुकी है.



दरसअल, जमड़ी गांव की ममता साहू की शादी 4 माह पहले मुड़पार गांव के मूलशंकर साहू से हुई थी. शादी के बाद से ही उसके पति, ससुर घासीराम साहू एवं सास गेंदाबाई साहू के द्वारा दहेज में 1 लाख रुपये एवं एक बाइक लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था, दहेज में रकम, बाइक नहीं दे पाने पर आरोपी पति, सास एवं ससुर ने ममता साहू की गला दबाकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपी सास और ससुर की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प, चाम्पा SDM के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक जांच करने पहुंचे...

फिलहाल, मामले में 8 दिन बीत जाने के बाद भी हसौद पुलिस का हाथ खाली है और आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है.

error: Content is protected !!