Janjgir Lady Arrest : महुआ शराब के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम पुलिस ने 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, फगुराम पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुलबा नहर के पास एक महिला महुआ शराब की बिक्री कर रही है.

जिसके बाद मौके पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी महिला को पकड़ी और उसके पास से तीन लीटर महुआ शराब जब्त किया. पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम मधु बंजारे निवासी सोनबरसा जिला रायगढ़ बताई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) क के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!