Janjgir Lady Awareness : कोरोनाकाल में लोगों को समझ आ गया पर्यावरण का महत्व : शशिकांता, बहेराडीह की महिलाओं ने पेड़-पौधों को राखी पहनाकर देशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश, ‘प्रकृति राखी त्योहार’ में शामिल हुई स्कूली छात्राएं

जांजगीर-चाम्पा. आज हमारा पर्यावरण कितना प्रदूषित हो चुका है और हमारे मानव जीवन में इसका कितना आवश्यक है. इसका अंदाजा हमें कोरोनाकाल में अच्छी तरह से समझ में आ गई है. आक्सीजन की कमी से भारत में लाखों लोगों की अकाल मौत हुई थीं. समय रहते यदि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक नहीं हुए तो आने वाला समय भयावह हो सकता है.उक्त बातें किसान स्कूल बहेराडीह परिसर में आयोजित ‘प्रकृति राखी त्यौहार’ को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला प्रमुख अनुराधा शुक्ला ने क़ृषि अवशेष अर्थात साग-सब्जी और फल-फूल के रेशे से राखी बनाने और प्रकृति राखी त्यौहार का आयोजन करने वाली महिलाओं की सराहना करते हुये कहा कि पेड़ पौधे भी हमारे भाई ही है और हम उनके बहने. इस तरह का एक अटूट रिश्ता पर्यावरण को स्वच्छ रखने वाले पेड़ पौधों से है.विशिष्ट अतिथि बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने अपनी गोद गोद ग्राम में हरेक माताओं, बहनो को आज से पेड़ पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण को स्वछ रखने का संकल्प लेने का आग्रह करते हुये कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबका है.कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की एफएलसीआरपी रेवती यादव, सक्रिय महिला राजकुमारी पाटले, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, पुष्पा यादव और इलेक्ट्रोनिक मिडिया के पत्रकार राजकुमार साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ पेड़-पौधों को तिलक लगाकर, और आरती करने के पश्चात मिष्ठान भेंट कर पेड़ पौधों के रेशे से बनाई गई राखी पहनाई गई और लोगो को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया. शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की सभी छात्राओं ने बारी बारी से पेड़ पौधों को राखी पहनाई। इस मौके पर नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन बहेराडीह द्वारा बिहान बाजार का आयोजन किया गया. इस मौके पर महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ के अलावा प्रायमरी और मिडिल स्कुल के छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रही.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

आज भाई की कलाई में सजेंगी प्राकृतिक राखी
बहेराडीह की महिलाओं ने बताया कि पिछले साल की भांति इस बार भी रक्षाबंधन का पर्व दो दिन मनाया गया. पहले दिन प्रकृति राखी त्यौहार और दूसरे दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है. आज यहाँ की महिलाएं अपने भाई की कलाई में राखी बांधेगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

महिलाओं को वितरित किया गया झंडा
बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव के द्वारा अपने गोद ग्राम बहेराडीह के महिलाओं और स्कूली छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर झंडा वितरण किया गया और भारत को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों, महापुरुषों को याद किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!