Janjgir News : बहेराडीह के गोठान में शुरू हुई बकरी और मुर्गी पालन का व्यवसाय, सीईओ के निर्देश पर छह आयजनक गतिविधियां संचालित

जांजगीर-चाम्पा. क़ृषि क्षेत्र में बहेराडीह की अपनी एक अलग ही पहचान है। इसी तरह यहाँ के गौठान को राज्य स्तर पर अलग पहचान बनाने बलौदा ब्लॉक के सीईओ नेहा सिंह और जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने इस समय नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन, गौठान प्रबंधन समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से छह आयजनक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

 



इस सम्बन्ध में एनआरएलएम के पीआरपी पुष्पलता ध्रुव, एफएलसीआरपी रेवती यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव व बैंक मित्र सुमित्रा यादव ने बताया कि जाटा पंचायत के आश्रित ग्राम बहेराडीह के मॉडल गौठान में पोषण बाड़ी पर सब्जी, फल फूल समेत गौमूत्र से जैविक कीटनाशक दवाई, डी कम्पोजर, जीवामृत, एंजोला,जैविक खाद, मशरूम, बकरी पालन और मुर्गी पालन आदि छह आयजनक गतिविधियों का संचालन यहाँ के बिहान महिला स्व सहायता समूह के महिलाओ के द्वारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद, बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान

नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के अध्यक्ष साधना यादव और सचिव पुष्पा यादव ने बताया कि क़ृषि विभाग द्वारा क़ृषि स्थाई समिति के सभापति जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू के अनुशंसा पर समूह की महिलाओ को मिनी राईस मिल प्रदाय किया गया है। और यहाँ के सभी समूहों को पंद्रह पंद्रह हजार रूपये रिवाल्वग फंड, सीआईएफ लोन और भिन्न भिन्न आयजनक गतिविधियों के लिए ग्रामीण पंचायत विभाग के एडीईओ अरुण कुमार यादव के मार्गदर्शन पर लोन प्रदाय किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : रुपये डबल करने का लालच देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जमीन, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

गोठान में शीघ्र शुरू होगा मछली पालन
गौठान समिति के सदस्य कृषक मित्र दीनदयाल यादव ने बताया कि कलेक्टर और जिला, जनपद सीईओ के निर्देश पर यहाँ के गौठान परिसर के डबरी में शीघ्र ही मछली पालन का कारोबार महिला समूह द्वारा मत्स्य विभाग के सहयोग से शुरू किया जायेगा।

error: Content is protected !!