Janjgir Pornography Arrest : फेसबुक पर पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाला शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने फेसबुक पर पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



सीसीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

इससे पता चला कि कोटमी निवासी उमेश कुमार यादव द्वारा फेसबुक पर पोर्नोग्राफी अपलोड कर वायरल करने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आई टी एक्ट 67 पंजीबद्ध किया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आरोपी उमेश कुमार यादव के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी उमेश कुमार यादव निवासी कोटमी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

error: Content is protected !!