Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोसमन्दा से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सीटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोसमन्दा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



गौरतलब है कि जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले शख्स ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई बहला-फुसलाकर भाग ले गया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 पॉक्सो एक्ट की धारा 04-06 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस ने इस मामले में जांच आगे बढ़ाई. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोसमन्दा गांव में दबिश दी और आरोपी बलराम कश्यप को कोसमन्दा गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. आपको बता दें कि आरोपी बलराम कश्यप, मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!