Janjgir-Sheorinarayan Big Update : शिवरीनारायण के शबरी सेतू के ऊपर महानदी का पानी आने के बाद 10 घन्टे से आवागमन बन्द, शिवरीनारायण-बिलासपुर-सारंगढ़-कसडोल-बलौदाबाजार मार्ग बंद, 3-4 दिनों से लगातार बारिश के बाद महानदी उफान पर, तटीय इलाकों में कराई गई मुनादी, प्रशासन की टीम अलर्ट, पुलिस और गोताखोर तैनात, आवागमन बन्द होने से वाहनों की लगी कतार

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में शबरी सेतू के ऊपर महानदी का पानी आने के बाद 10 घन्टे से आवागमन बाधित है और शिवरीनारायण-बिलासपुर-सारंगढ़-कसडोल-बलौदाबाजार मार्ग बंद है, जिसकी वजह से वाहनों की कतार लग गई है. दूसरी ओर महानदी के उफान पर आने के बाद तटीय इलाके में मुनादी कराई गई है और प्रशासन अलर्ट हो गया है, जिसके बाद अधिकारी के साथ पुलिस और गोताखोर की टीम को तैनात की गई है.दरअसल, पिछले 2 दिनों से शिवरीनारायण में महानदी पुल से नीचे बह रही थी. रात में महानदी का पानी पुल से ऊपर आ गया. इस दौरान घण्टे भर तक लोगों के साथ ही प्रशासन की लापरवाही सामने आई, क्योंकि पुल के ऊपर पानी आने के बाद भी गाड़ियों की आवाजाही बनी हुई थी, जिसे रोकने वाला कोई नहीं था, जबकि पुल के ऊपर पानी आते ही आवागमन बन्द हो जाना था. बाद में, करीब घण्टे भर बाद मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई और आवागमन को बंद कराया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

फिलहाल, अभी 10 घण्टे से शिवरीनारायण के शबरी सेतू से आवागमन बन्द है और पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. रात के मुकाबले महानदी का जल स्तर बढ़ा है, क्योंकि क्षेत्र में रात भर से लगातार पानी गिर रहा है, जिससे महानदी में बाढ़ की और बढ़ गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!