JanjgirChampa News : जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा के घर और क्षेत्र में हुई अनेक चोरी का मामला, चोरों के नहीं पकड़ने जाने पर किया जाएगा जैजैपुर थाना का घेराव, एडिशनल से मिले विधायक एवं प्रतिनिधि मंडल, पढ़िए कब होगा थाने का घेराव…

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा के घर हुई 8 लाख चोरी के मामले में 22 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. विधायक के पीए के अलावा क्षेत्र में कई चोरी की घटना हुई है, जिसका खुलासा नहीं होने से पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है.

 



इसी के तहत विधायक केशव चन्द्रा, समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और एडिशनल एसपी को 22 अगस्त तक चोरों को पकड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा. चोरों के नहीं पकड़े जाने पर विधायक और समर्थकों ने 23 अगस्त को जैजैपुर थाना घेराव की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

दरअसल, 19-20 जुलाई की रात जैजैपुर में विधायक केशव चन्द्रा के घर में चोरी हुई थी. यहां सूने मकान से चोरों ने साढ़े 6 लाख के जेवरात और डेढ़ लाख नगद की चोरी की थी. पुलिस ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीम बनाई गई और सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए. फोन कॉल डिटेल्स भी निकाले गए. फिर भी पुलिस के हाथ 22 दिन बाद भी खाली है, जिसके बाद पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

जांजगीर एसपी ऑफिस पहुंचकर जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने चोरों के नहीं पकड़े जाने पर 23 अगस्त को जैजैपुर थाने के घेराव की चेतावनी दी है.
ज्ञापन देते वक्त जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश चन्द्रा, जैजैपुर नपं के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र चन्द्रा, मनोज साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!